अमरोहा, फरवरी 16 -- ढवारसी, संवाददाता। बंदरों के आतंक से परेशान गंगेश्वरी ब्लाक क्षेत्र के गांव आदमपुर के ग्रामीणों ने चंदा कर बंदर पकड़ने के लिए हरियाणा के पलवल से टीम बुलाई है। रविवार को पहले दिन टीम ने करीब 200 बंदर पकड़कर वन क्षेत्र में छोड़े हैं। एक बंदर पकड़ने के लिए टीम करीब 220 रुपया ले रही है। ग्राम प्रधान कमला देवी ने बताया कि गांव में बंदरों के आतंक की वजह से लोग परेशान थे। बंदर महिला व बच्चों को काट रहे थे। पिछले दो माह के भीतर बंदरों के हमले में 50 से अधिक ग्रामीण घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने बंदर पकड़वाने की मांग की थी। इस पर ग्राम प्रधान के नेतृत्व में करीब दस ग्रामीणों ने चंदा एकत्र किया। इसके बाद पलवल की टीम से संपर्क किया गया। रविवार को टीम गांव पहुंची और पिंजरा लगाकर बंदर पकड़ने का कार्य शुरू कर दिया। पहले दिन करीब 20...