रुद्रप्रयाग, सितम्बर 5 -- गुप्तकाशी के खांखरा गेदेर में एक दिव्यांग महिला और उसके नाबालिग बेटे को बंदरों के झुंड ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन, नगर पंचायत और वन विभाग के खिलाफ आक्रोश है। साथ ही लोग दहशत में है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 7:30 बजे 38 वर्षीय संगीता देवी अपने 12 वर्षीय पुत्र के साथ गुप्तकाशी बाजार से घर की ओर लौट रही थी कि मार्ग में अचानक बंदरों के एक झुंड ने लड़के के हाथ में रखे थैले की ओर झपट्टा मारा। जैसे ही संगीता देवी ने अपने बेटे को बचाने की कोशिश की, तो बंदरों का पूरा झुंड उन पर टूट पड़ा। घटनास्थल पर मौजूद लोगों और पीड़िता के अनुसार बंदरों ने संगीता देवी के बांह पर दांत और नाखून से गहरा घाव किया है जबकि कपड़े भी फाड़ दिए। दिव्यांग होने के बावजूद संगीता देवी ने अदम्य साहस द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.