पीलीभीत, दिसम्बर 16 -- बीसलपुर। मोहल्ला बारह पत्थर निवासी दन्नो देवी पत्नी बेचेलाल 40 छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई थी। तभी उस पर बंदर ने हमला बोल दिया। महिला बंदर से बचने के लिए भागी और छत से नीचे जा गिरी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। बेहोशी की हालत में उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। डा. चंदन ने बताया कि महिला को रेफर किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.