हाथरस, अक्टूबर 7 -- सासनी, संवाददाता। कस्बा के मुहल्ला चामणवाला में एक बच्ची बंदर से डरकर छत से गिर गई। जिसे उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल में भर्ती कराया गया है। मुहल्ला चामणवाला में विकास शर्मा के दो जुडवां पुत्रियां राम्या और साम्या है। दोनों बहने छत पर खेल रही थी। वहीं विकास की पत्नी भी थी। बंदर को आते देख विकास की पत्नी ने साम्या को गोदी में उठा लिया और उसे अंदर कमरे में सुला दिया। जब तक वह राम्या को उठाने आई तो वह बंदर से डरकर छत से नीचे गिर गई। परिजन राम्या को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गये, जहां चिकित्सक ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है, हालत गंभीर बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...