छपरा, दिसम्बर 5 -- वायरल वीडियो किये जाने पर जांच में थानाध्यक्ष के खिलाफ मिला मामला इंसान के साथ- साथ पशुओं के मामले को भी एसपी ने गम्भीरता से लिया छपरा, हमारे संवाददाता। बंदर की हत्या की घटना में रुचि नहीं लेने वाले जलालपुर थानेदार को एसएसपी डॉ. कुमार आशीष ने शुक्रवार को लाइन हाजिर किया है। इंसान के मामलों से इतर पशुओं के मामले में भी संवेदनात्मक रुख अपनाते हुए एसएसपी ने उक्त कार्रवाई की। जलालपुर थाना क्षेत्र में बंदर की हत्या से संबंधित वायरल वीडियो मैसेज की जांच के क्रम में यह पाया गया कि जलालपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार राम द्वारा बंदर की हत्या की घटना को गंभीरता से नहीं लिया और समय पर वन विभाग को सूचना भी उपलब्ध नहीं कराई गई। इस संबंध में निलंबन विभागीय कार्यवाही के विरूद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गयी थी। उनके द्वारा समर्पित स्पष्टीकरण अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.