देहरादून, फरवरी 24 -- पौड़ी। कल्जीखाल ब्लाक की ग्राम पंचायत डांगी में बंदरों और लंगूरों के बढ़ते आतंक से निजात दिलाने की मांग को लेकर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी ने मंगलवार को पौड़ी कलेक्ट्रेट परिसर में धरने दिया। डांगी ने वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि विभाग लीसा विदोहन को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर जनता को भ्रमित कर रहा है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और उन पर अंकुश विभाग नहीं लगा पा रहा है। जगमोहन डांगी ने कहा है कि लंबे समय से क्षेत्र के गांव बंदरों व लंगूरों की समस्या से जूझ रहे हैं, किसान खेती नहीं कर पा रहे हैं और बंदरों से ग्रामीण दहशत में जीवन यापन कर रहे हैं। डांगी ने कहा कि इससे पूर्व भी वन विभाग को पिंजरे लगाकर बंदरों को पकड़ने की मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.