मेरठ, फरवरी 4 -- सरधना। बंदरों और बेसहारा गोवंश के आतंक से परेशान मुल्हेड़ा गांव के लोगों ने मंगलवार को संत केशव इंटर कॉलेज में पंचायत की। उन्होंने लगातार की जा रही शिकायत के बाद भी प्रशासन की अनदेखी पर रोष जताया। साथ ही जनहित में समस्या के समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बंदरों के झुंड आए दिन घरों में घुसकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। बीते एक माह में बंदरों द्वारा कई लोगों पर हमला करने की घटनाएं सामने आई हैं। वहीं, बेसहारा गोवंश सड़कों व गलियों में डेरा जमाए हुए हैं, जिससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। बच्चों और बुजुर्गों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है, जबकि खेतों में खड़ी फसल को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरूरपुर ब्लॉक के अधिकारियों को कई बार अवगत करा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.