मैनपुरी, अगस्त 30 -- कस्बा के मोहल्ला ब्रह्नानान में शनिवार की सुबह बंदरों ने वृद्ध पर हमला बोल दिया। वृद्ध छत पर किसी काम से गया था। तभी उन्हें बंदरों ने घेर लिया। वह बंदरों को देखकर भागे और छत से नीचे गिर गए। उन्हें तत्काल बेवर अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। मोहल्ला ब्रह्मनान निवासी 73 वर्षीय बाल श्रीवास्तव पुत्र अवध नारायण शनिवार की सुबह छत पर गए थे। छत पर वह जहां बैठे थे, तभी वहां बंदर आए और उन पर हमला बोल दिया। डर के चलते बाल श्रीवास्तव भागे और छत से नीचे आ गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग उन्हें सीएचसी बेवर लेकर आए। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.