श्रावस्ती, अप्रैल 15 -- गिलौला। संवाददाता गिलौला थाना क्षेत्र में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। रानीपुर काजी गांव के मजरा बलगर सिंह पुरवा में बंदर हमलावर हो रहे हैं। मंगलवार को बंदर के हमले में एक युवक गंभीररूप से घायल हो गया। जिसे सीएचसी गिलौला में भर्ती कराया गया। मंगलवार को सुबह आठ बजे के आस पास एक सूरत यादव पुत्र ढ़ोढे अपने घर से दूध लेकर गांव के एक व्यक्ति को देने जा रहा था। रास्ते में बंदरों ने अचानक से हमला बोल दिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बंदरों को भगाया। घायल सूरती को एंबुलेंस से गिलौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों के प्राथमिक उपचार से उनकी हालत में सुधार हुआ है। स्थानीय निवासी कर्मवीर सिंह ने बताया कि बंदर महिलाओं और बच्चों पर अचानक हमला करते हैं। इससे पहले भी कई लोग घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.