बुलंदशहर, दिसम्बर 2 -- मंगलवार को हिंदजन सेवा समिति के तत्वाधान में समिति कार्यकर्ताओं ने नगर में बढ़ते बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी रविंद्र पाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। समिति कार्यकर्ता अनिल वाल्मीकि ने कहा कि लंबे समय से नगर व आस-पास के मोहल्लों में बंदरों का झुंड सक्रिय है, जो आए दिन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहा है। कई बार स्कूल जा रहे बच्चों, छतों पर कार्य कर रहे बुजुर्गों तथा महिलाओं को निशाना बनाया गया है, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। बंदरों के आतंक के कारण लोग सुबह-शाम घरों से निकलने में भी घबराने लगे हैं। राहगीरों के हाथ से खाने-पीने की वस्तुएं छीनने, कपड़े फाड़ देने और घरों में घुसकर सामान खराब करने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि बंदरों को पकड़ने की जिम्मेदारी नगर निकाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.