मैनपुरी, फरवरी 9 -- लंबे समय से बंदरों को पकड़ने को लेकर नगर निगम व नगर पालिका और वन विभाग के बीच चल रही खीचतान पर विराम लग गया है। लखनऊ में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में बंदरों को पकड़ने और उनके प्रबंधन की पूरी जिम्मेदारी वन विभाग को सौंप दी गई है। शासन की ओर से इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। बैठक में बताया कि बंदर वन जीव की श्रेणी में आते हैं। उनके व्यवहार व प्रबंधन तथा पुनर्वास से जुड़ी विशेषज्ञता वन विभाग के पास उपलब्ध है। दरअसल बंदरों के आतंक की समस्या पूरे प्रदेश में गंभीर बन गई है। आए दिन बंदरों के हमलों की सूचनाएं लगातार मिल रही हैं। मैनपुरी शहर में मौजूदा समय में हजारों को तादाद में बंदरों को छोड़ा गया है। जिससे शहरवासी उनके आतंक से जूझ रहे हैं। महिलाएं व बच्चे सबसे ज्यादा बंदरों का शिकार हो रहे ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.