बलिया, सितम्बर 12 -- नवानगर, हिन्दुस्तान संवाद। सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के सिकियां गांव में शुक्रवार को बंदरों का उत्पात एक बार फिर मौत का कारण बन गया। गांव की 65 वर्षीय कांति देवी छत पर कपड़े उतारने गई थीं। तभी बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। बचाव की कोशिश में वह संतुलन खो गयी और सीढ़ी के रास्ते छत से नीचे गिर गईं। ग्रामीण उन्हें तत्काल सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार बंदरों का उत्पात कई वर्षों से लगातार बढ़ रहा है। रोजाना महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे इनसे परेशान रहते हैं। घरों के आंगन और छत पर रखी खाने-पीने की चीजें, कपड़े और अनाज भी ये बर्बाद कर देते हैं। कई बार वन विभाग के कर्मचारियों से शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हुआ। इस संबंध में क्षेत्रीय वन अधिकारी शिवम गुप्त ने कहा कि वर्ष 2022 से लागू शा...