अमरोहा, जुलाई 12 -- कपड़े सुखाने के लिए छत पर गई युवती पर अचानक बंदरों ने हमला कर दिया। हमले में युवती गंभीर घायल हो गई। परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार दोपहर की घटना कस्बा डिडौली की है। यहां की निवासी प्रवेश दोपहर अपने घर की छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई थी। जैसे ही वह ऊपर पहुंची तो अचानक बंदरों ने हमला कर दिया। हमले में प्रवेश छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.