संभल, मार्च 28 -- क्षेत्र के गांव अतरासी में सोमवार सुबह एक 65 वर्षीय महिला पर बंदरों ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। लाठी-डंडों से लैस ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद महिला को बंदरों के चंगुल से छुड़ाया। घायल महिला को बहजोई के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। गांव अतरासी निवासी सुग्रीव की पत्नी कमला देवी सुबह अपने घर के गेट पर चारपाई पर बैठी थीं। तभी बंदरों का एक झुंड अचानक वहां आ पहुंचा और उन पर हमला कर दिया। बंदरों ने उन्हें बुरी तरह से नोच डाला, जिससे उनके शरीर पर गंभीर घाव हो गए। महिला की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े और लाठी-डंडों की मदद से किसी तरह बंदरों को भगाया। महिला के परिजनों ने तुरंत उन्हें बहजोई के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने बताया कि महिला के शरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.