बदायूं, दिसम्बर 30 -- दबतोरी। छत पर गई एक महिला पर अचानक बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। जान बचाने के प्रयास में घबराई महिला छत से नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों की ओर से पुलिस को अब तक कोई सूचना नहीं दी गई है। मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव दबतोरी का है। गांव निवासी नत्थो देवी 70 वर्ष पत्नी पीतम आर्य शुक्रवार सुबह छत पर बने शौचालय में शौच के लिए गई थीं। उसी समय छत पर बंदरों का झुंड बैठा हुआ था। नत्थो देवी को देखते ही बंदरों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। बंदरों से बचने के प्रयास में घबराईं नत्थो देवी संतुलन खो बैठीं और छत से नीचे गिर गईं। गंभीर रूप से घायल अवस्था में परिजन उन्हें उपचार के लिए बिसौली के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ...