आजमगढ़, दिसम्बर 29 -- आजमगढ़ । नगर क्षेत्र में बंदरों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। बंदरों के आतंक से आजीज आ चुके नगर वासियों ने जिला व नगर प्रशासन से निजात दिलाने की मांग की है। नगर के कलेक्ट्रेट, सिविल लाइन, रोडवेज, रेलवे स्टेशन, पल्हनी, बेलइसा, रैदोपुर, चौक समेत कई मोहल्लों में बंदरों का आतंक इस कदर बना हुआ है कि लोग उनसे काफी डरे व सहमे हुए रहते हैं। लोगों का कहना है कि भोर से लेकर पूरी रात तक बंदरों की धमा चौकड़ी बनी रहती है। घरों में घुसकर खाने-पीने के सामान उठा ले जाते हैं। छतों व घर के बाहर सुखने के लिए फैलाए गए कपड़े आदि भी फाड़ देते हैं। इतना ही नहीं राह चलते लोगों पर भी बंदर अटैक कर दे रहे हैं। बंदरों ने कई लोगों को काटकर जख्मी भी कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.