बुलंदशहर, अप्रैल 4 -- निराश्रित पशुओं से फसलो को हो रहे नुकसान को झेल रहे किसानों को अब बंदरों का आतंक भी झेलना पड़ रहा है। क्षेत्र के गांवो में बड़ी संख्या में घूम रहे बंदरों के झुंड लोगों को घायल करने के साथ नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिसको लेकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। किसानों ने प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। तहसील क्षेत्र के गांव शहपानी निवासी अशोक चौहान, सुधीर कुमार, नरेश, प्रवीन कुमार ने बताया कि नगरीय क्षेत्रों से बंदरों को पकड़कर गांव में छोड़ा दिया जाता है। जिससे उनके गांव में बड़ी संख्या बंदरों के झुंड घूम रहे हैं। बंदर लोगो पर हमला करने के साथ सामान को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। एसडीएम संतोष कुमार ने बताया कि एडीओ पंचायत को मौके पर भेज जांच कराई जाएगी। जांच के आधार प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.