मुजफ्फरपुर, सितम्बर 28 -- बंदरा, एक संवाददाता। सिमरा दुर्गा मंदिर से रविवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलशयात्रा सिमरा चौक से हरपुर चौक एवं हरपुर बांध होते हुए बूढ़ी गंडक नदी के हरपुर पिलखी घाट पहुंची। वहां आचार्य मनीष झा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जलबोझी कराई। उसके बाद कन्याएं कलश लेकर मंदिर पर पहुंचीं, जहां कलश स्थापित की गई। इस मौके पर प्रमुख पति रंजीत पोद्दार, पूर्व जिला पार्षद उपेंद्र पासवान, मिट्ठु लाल चौधरी, पप्पू पोद्दार, भरत ठाकुर, अमरेश भंडारी, चंदन ठाकुर, श्रीनारायण राय, अशोक शर्मा, सत्यनारायण प्रसाद, भोला कुमार, मनोज गुप्ता आदि थे। इधर, दुर्गापूजा को लेकर विभिन्न मंदिरों में बेल निमंत्रण अनुष्ठान किया गया। सकरी मन गांव में जय मां दुर्गा पूजा समिति महादेव स्थान के कार्यकताओं ने माता की डोली का ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.