मुजफ्फरपुर, अप्रैल 14 -- बंदरा, एक संवाददाता। विशनपुर मेहसी में सोमवार सुबह पीयर थाने की पुलिस ने छापेमारी कर 237 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। वहीं, महिला सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें श्रवण कुमार और उसकी मां शोभा देवी एवं सिमरा निवासी विवेक कुमार शामिल है। थानाध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में श्रवण कुमार के निर्माणाधीन घर में गड्ढा खोदकर उसमें छुपाकर रखी गई 237 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि विवेक भाग गया था। श्रवण की निशानदेही पर विवेक को भी पकड़ लिया गया। तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इधर, पुलिस ने करैला निवासी राजन कुमार को आठ लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.