मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- बंदरा। प्रखंड के बंदरा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-5 स्थित ब्रह्मस्थान प्रांगण में आयोजित चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान को लेकर मंगलवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें शामिल 251 कन्याओं ने बूढ़ी गंडक नदी के रतवारा घाट पर आचार्य रौशन झा के द्वारा विधिवत जलबोझी कर यज्ञ स्थल स्थापित किया गया। मौके पर आयोजन समिति के अनीश कुमार, जयप्रकाश कुमार, संतोष कुमार, विमलेश राय, सुमित कुमार, प्रशांत शुक्ला, नवीन ओझा, सुनिल ओझा आदि मौजूद थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुंदरकांड पाठ और सत्यनारायण भगवान पूजन के बाद बुधवार से 24 घंटे का श्रीसीताराम नामधुन महायज्ञ होगा। गुरुवार को अष्टयाम समापन के बाद संध्या में झांकी निकाली जाएगी। रात्रि में राम विवाह का आयोजन होगा। उसके बाद शुक्रवार की रात में रामकल...