चक्रधरपुर, फरवरी 21 -- बंदगांव, संवाददाता लीड्स संस्था के सहयोग से पश्चिमी सिहंभूम जिला के बंदगांव प्रखंड में महिला मेटों को मनरेगा की योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से शुक्रवार को प्रखंड सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में चिन्हित, पंजीकृत एवं प्रशिक्षित महिला मेटों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ बंदगांव प्रखंड के बीडीओ भीखम कुमार की उपस्थिति में किया गया। बीडीओ ने सभी महिला मेटों को मनरेगा योजनाओं में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया। उन्होंने एनएमएमएस ऐप के माध्यम से योजनाओं के सुचारु संचालन की जानकारी दी तथा महिला मेटों को अपने कार्य के माध्यम से गांव, पंचायत और स्वयं को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला मेटों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा नवचयन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.