चक्रधरपुर, मई 20 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव प्रखंड के टेबो तथा चाम्पा पंचायत के कांडेयांग तथा कुंदरुगुटू गांव में सोमवार को बेसलाइन सर्वे किया गया। यह सर्वे जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम के निर्देश पर किया गया। जहां बिरहोरों की सामाजिक विकास, आर्थिक विकास को त्वरित गति से बढ़ाने के उद्देश्य हेतु स्थल का बेसलाइन सर्वे हुआ। इस संबंध में नोडल पदाधिकारी सदानंद होता ने बताया कि पूर्व में 26 से 28 बिरहोर परिवार रहता था। बेसलाइन सर्वे में वर्तमान में उनकी जनसंख्या का पता लगाना हैं। साथ ही उन्हें किसी तरह का प्रमाण पत्र निर्गत नहीं हुआ हैं उसका तत्काल प्रमाण पत्र बनाना हैं। जैसे जाती, आय, आवासीय प्रमाण, जिना आधार कार्ड नहीं बना हैं उनका आधार कार्ड बनाने, राशन कार्ड बनाने, दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने, जिन...