चक्रधरपुर, मार्च 13 -- बंदगांव,संवाददाता पोड़ाहाट प्रमंडल के डोम्बारी गांव स्थित हिरनी फॉल गेस्ट हाउस में एक महत्वपूर्ण जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पेसा एक्ट 1996 के बारे में स्थानीय लोगों को जानकारी देना था। चैनपुर पीढ़ के मानकी कृष्णा सामद मांझी की अध्यक्षता में आयोजित इस अभियान में आसपास के गांवों के मानकी मुंडाओं ने भाग लिया। कृष्णा सामद मांझी ने विलिंसन्स रूल्स 1833 का उल्लेख करते हुए कहा कि इसी समय से कोल्हान में मानकी मुंडा स्वशासन प्रणाली स्थापित की गई थी। उन्होंने इस प्रणाली को जारी रखने पर जोर दिया, ताकि पारंपरिक रूढ़ि व्यवस्था के माध्यम से प्रशासन, न्याय, संपत्ति विवाद और राजस्व संग्रह जैसे मामलों में लोगों को आसानी से और कम खर्च में न्याय मिल सके। कृष्णा सामद मांझी ने सरकार से पेसा एक्ट 1996 के सभ...