चक्रधरपुर, अक्टूबर 9 -- बंदगांव, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र शारदा में ग्रामीणों की एक बैठक हुई। ग्राम मुंडा सोमा मुंडा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष जादोराय मुंडारी उपस्थित थे। बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि कोचांग से लेकर शारदा तक की स्थिति सड़क की बहुत ही दयनीय है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बरसात के दिनों में चलना काफी मुश्किल हो जाता है। कई बार दुर्घटनाएं भी घट चुकी है। उन्होंने कहा सड़क बनने से चार गांव के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा ताला टोली, बहाटोली, तुयु टोली ,जोनोडीह टोली के हजारों ग्रामीण उंक्त सड़क से लाभ पायेंगे। ग्रामीणों की समस्या सुनने के पश्चात कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जादोराय मुंडरी ने कहा कि उक्त सड़क का निर्माण के लिए डीसी से मिलकर उन्हें मांग प...