चक्रधरपुर, जून 15 -- बंदगांव। बंदगांव प्रखंड के ओटार पंचायत अंतर्गत बष्टम्पदा में रोजो पर्व सह मसंत पर्व में दो दिवसीय छौ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। समापन समारोह में समाजसेवी डा. विजय सिंह गागराई के अनुपस्थिति में उनके निर्देश पर उनके साथी मरकुश गागराई, दीपक मुंडा, मरकुश बोदरा और कुशाल गागराई ने छऊ नृत्य कार्यक्रम बष्टम्पदा में अथिति के रूप में उपस्थित हुए। बुड़ीगोड़ा छौ नृत्य टीम और बष्टमपदा गांव के छऊ नृत्य टीम के द्वारा एक बढ़कर एक पौराणिक कथाओं पर आधारित छौ नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मंनोरंजन किया। छऊ नृत्य देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा था। छऊ नृत्य को सफल बनाने में मुख्य रूप से शैलेश महतो, सुभाष महतो, रुपेश महतो, कृष्णा महतो, चन्दन खंडाईत, रातु महतो, राकेश महतो आदि का सराहनीय योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.