चक्रधरपुर, सितम्बर 9 -- बंदगांव। पश्चिम सिंहभूम जिला के बंदगांव थाना क्षेत्र के लुम्बई गयाडीह मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक 6 सितंबर की शाम को लगभग 8 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे सर में गंभीर चोट लगी थी। उसे बंदगांव अस्पताल इलाज के लिए बंदगांव थाना प्रभारी दुर्गा शंकर मंडल लाये। जहां इलाज के दौरान अज्ञात व्यक्ति की मौत अस्पताल में हो गई। पुलिस ने आसपास के लोगों को शव की पहचान कराने की कोशिश की। मगर शव की पहचान नहीं हो पाई थी। इसके बाद पुलिस पोस्टमार्टम करा कर उसे शीत गृह चक्रधरपुर में रख दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.