चक्रधरपुर, जनवरी 2 -- बंदगांव। बंदगांव प्रखंड के मतकमबेड़ा मैदान में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में नव वर्ष दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन मुख्य अतिथि मुखिया कुश पूर्ति एवं सुमिता होता फाउण्डेशन के अध्यक्ष सदानंद होता ने फीता काट कर प्रतियोगिता का उद्गाटन किया। उन्होंने सभी खिलाड़ी खेल प्रेमियों को नववर्ष 2026 की बधाई दी। इस प्रतियोगिता में प्रथम दिन बच्चों का दौड़, छोटी छोटी बच्चियों का दौड़, बोरा दौड़, बड़ी-बड़ी लड़कियों का दौड़, तीन पैर दौड़ रिले रेस लड़कियों का, रिले रेस लड़कों का, बूढ़ों का दौड़, जी के रेस, जवानों का दौड़, साइकिल रेस का प्रथम दिन का खेल हुआ तथा कल शुक्रवार को सभी खेलों का फाइनल होगा। मौके पर मुखिया कुश पूर्ति एवं सदानंद होता ने कहा खेल से लोगो का मानसिक विकास होता है। गांव में एैसी प्रतियोगीत...