हजारीबाग, जून 21 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। प्रखंड के जोबर पंचायत अंतर्गत बंदखारो के दो प्रवासी श्रमिकों का शव विदेश में पड़ा हुआ है। शव की आस में परिजनों बेहाल और परेशान हैं। कई जगहों पर परिजन शव को लाने की गुहार लगा रहे हैं। इसके बावजूद दोनों श्रमिकों का शव अब तक नहीं पहुंच सका है। दोनों घरों में मातम पसरा हुआ है एवं दोनों घरों के चूल्हे ठंडे पड़े हुए हैं। बंदखारो निवासी धनंजय महतो की मौत बीते 24 मई को सऊदी अरब में हुई है। वहीं, उसी गांव के रामेश्वर महतो ने बीते 15 जून को अपनी अंतिम सांस कुवैत में ली है। बता दें कि धनंजय महतो (32) पिता बैजनाथ महतो की मौत सऊदी अरब में काम के दौरान छत से गिरकर हो गई थी। वे करीब एक वर्ष पूर्व कमाने के लिए सऊदी अरब गए थे। वहां एलएंडटी कंपनी के ट्रांसमिशन लाइन में हेल्पर के रूप में काम कर रहे थे। काम के बाद ताबुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.