शाहजहांपुर, मई 31 -- बंडा (शाहजहांपुर)। अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती नगर पंचायत कार्यालय बंडा पर शुक्रवार को बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अहिल्या बाई के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम नारायण मिश्रा ने अहिल्या बाई के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी वीरता, समर्पण और धार्मिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने बताया कि अहिल्या बाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के चौड़ी गांव में हुआ था। पिता मानकों सिंधे पाटीदार थे और माता का नाम सुशीला सिंधे था। उनका विवाह मात्र आठ वर्ष की आयु में खाडे राव से हुआ था। 1754 में पति खाडे राव युद्ध में शहीद हो गए, तब अहिल्या बाई ने अकेले ही राजकाज संभाला। महारानी अहिल्या बाई कभी युद्ध नहीं हारी और हमेशा अजय रहीं। उन्होंने धर्म, संस्कृत त...