चक्रधरपुर, जनवरी 19 -- चक्रधरपुर।चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुं़डा रेलवे इंस्टीट्यूट में 25 और 26 जनवरी दो दिवसीय इंटर डिपार्टमेंटल कैरेम प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। फरवरी पहले सप्ताह से बंडामुंडा सेरसा स्टेडियम में एक सप्ताह तक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां श्ुारु कर दी गई है। कैरेम प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों को प्रवेश शुक्ल के तौर पर प्रति प्रतिभागी 100 रुपया 24 जनवरी तक आयोजनकर्ताओं के पास जमा कराना है वहीं क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाले टीम को प्रति टीम 1000 रुपया 1 फरवरी तक जमा कराना होगा। सेरसा बंडामुंडा की और से प्रतियोगिता की तैयारियां शुरु कर दी गई है। इसकी जानकारी सेरसा बंडामुंडा के सचिव डी चंद्रशेखर राव ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.