चक्रधरपुर, फरवरी 25 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा रेलवे में प्रशासनिक स्तर पर अहम बदलाव हुआ है। बंडामुंडा रेलवे के नये सीनियर सेक्शन इंजीनियर (वर्क्स) आईओडब्ल्यू -1 कार्यालय के प्रभारी पंकज कुमार गुप्ता ने मंगलवार को औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने पूर्व आईओडब्लू-1 प्रभारी शिव प्रसाद सिंह का स्थान लिया है जिनका तबादला राउरकेला आईओडब्लू कार्यालय में किया गया है। इस अवसर पर विभागीय कर्मचारियों ने नए प्रभारी पंकज कुमार गुप्ता का गर्मजोशी से स्वागत किया। पूर्व प्रभारी शिव प्रसाद सिंह को उनके कार्यकाल में बेहतर कार्य के लिए धन्यवाद देते हुए भावभीनी विदाई दी गई। कर्मचारियों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूरे किए गए। गौरतलब है कि पंकज कुमा...