चक्रधरपुर, फरवरी 23 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा रेलवे इंस्टीट्यूट के तात्वाधान में सेरसा स्टेडियम बंडामुंडा में 14 फरवरी से चल रहे अंतरविभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट के सोमवार को हुए पहला लीग मैच में इलेक्ट्रीक शेड बंडामुंडा की टीम ने ऑपरेटिंग विभाग बंडामुं़डा को 15 रनों से हराकर मैच जीत लिया है। आज पहले बल्लेबाजी करते हुए बंडामुंड़ा इलेक्ट्रीक शेड की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 116 रन बनाया और जीत के लिए बंडामुं़डा आपरेटिंग विभाग को 117 रनों की लक्ष्य दिया। इसके जवाब में बल्लेबाजी करते हुए आपरेटिंग विभाग की टीम 17 ओवरों में 9 विकेट खोकर केवल 102 रन ही बना पाई। इस प्रकार इलेक्ट्रीक शेड बंडमुंडा ने इस मैच को 15 रनों से जीत लिया है। दूसरा मैच सीसीसी(ई) आरएसओ राउरकेला बनाम आरपीएफ बंडामुंडा के बीच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...