ललितपुर, जनवरी 3 -- वन विभाग की ललितपुर रेंज के अन्तर्गत आने वाली बंट बीट में पत्थर का अवैध खनन मिलने पर प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। उन्होंने वन रक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करके उनके खिलाफ विस्तृत जांच के निर्देश जारी किए हैं। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी को पिछले कई दिनों से ललितपुर वन रेंज के अन्तर्गत आने वाली बंट बीट में अवैध खनन की शिकायत मिल रही थी। जिसकी हकीकत टटोलने के लिए प्रभागीय निदेशक ने बंट बीट का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बीट क्षेत्र में पत्थर का अवैध खनन पाया गया। इस मामले में बीट प्रभारी वन रक्षक जगत सिंह की गंभीर लापरवाही उजागर हुई। बीट प्रभारी ने अवैध खनन के विरुद्ध न तो कोई कार्रवाई की और ना ही इसकी सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दी। जिस कारण अफसरों ने माना कि वन रक्षक की अव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.