काशीपुर, दिसम्बर 18 -- बाजपुर। गुरुवार को कोतवाली में एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के पीपलसाना निवासी मोहम्मद अशरफ पुत्र सुवराती ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 12 वर्ष पहले उसका बाजपुर के ग्राम चनकपुर निवासी व्यक्ति से बंटवारा हुआ था, जिसमें आरोपी व्यक्ति ने उसे 6 ग्राम सोना देना था, लेकिन आरोपी ने सोना वापस नहीं किया। 17 दिसंबर को आरोपी के घर सोना लेने के लिए गया तो आरोपी ने उसके साथ जमकर मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस से मामले की शिकायत की है। एसएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...