हरदोई, जुलाई 21 -- हरदोई। 1947 में देश के बंटवारे के समय शाहाबाद निवासी फिदा हुसैन खान अपनी अचल सम्पत्ति छोड़ कर पाकिस्तान चले गए थे। शाहाबाद तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली उनकी अचल सम्पत्ति को लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। मामले की जानकारी होने पर भारत सरकार- गृह मंत्रालय के शत्रु सम्पत्ति अभिरक्षक कार्यालय से विवादित गाटों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। उप अभिरक्षक शत्रु सम्पत्ति जिलाधिकारी अनुनय झा ने भारत सरकार-गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार इस इस पूरे की जांच करवाने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी नागरिक फिदा हुसैन खान के नाम से शाहाबाद अंदर ग्राम में उनके नाम से दर्ज गाटा संख्या 5772, 5773, 5774 शत्रु सम्पत्ति में दर्ज नहीं हैं। इन गाटों पर अवैध रूप से लोग काबिज हैं, जबकि इनको शत्रु सम्पत्ति घोषित किया ज...