अलीगढ़, दिसम्बर 18 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के बरौला जाफराबाद में बुधवार को संपत्ति के बंटवारे को लेकर परिवार के ही भाईयों में विवाद हो गया। इसमें एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके पिता भी गोली लगने से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए, जिससे लोग दहशत में आ गए। उधर, देर शाम घटना के विरोध में परिजनों ने बरौला पुल के पास जाम लगाकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने जैसे-तैसे समझाकर इन्हें हटाया। मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। बरौला जाफराबाद स्थित मोहल्ला जाहरवीर नगर निवासी प्रवेश सिंह पांच भाईयों में सबसे बड़े हैं। चौथे नंबर के भाई बबलू की मौत हो चुकी है। उनके पिता हरप्रसाद ने पैतृक संपत्ति को तीनों बेटों रवेंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.