गोंडा, दिसम्बर 17 -- वजीरगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत विरहमतपुर निवासी इन्द्र कुमार ने थाने पर तहरीर दिया है कि बुधवार को दोपहर हिस्सेदारी के विवाद को भाई मनोज शर्मा व गांव के छब्बन अली ने मिलकर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी डंडा से मारा पीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी है प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...