रुडकी, जुलाई 18 -- थाना क्षेत्र के गांव निवासी दो सगे भाइयों में शुक्रवार को घर के बंटवारे को लेकर हुए झगड़े में एक भाई ने दूसरे पर चाकू मारकर घायल करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। ग्राम लाठरदेवा शेख निवासी अरसद अहमद ने शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि वह विदेश में नौकरी के लिए गया था। वापस आने पर उसने शुक्रवार को अपने बड़े भाई से पिता की जायदाद में हिस्सा मांग लिया। घर में हिस्सा मांगने और बंटवारे को लेकर उसके भाई ने उसपर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। उसके शोर मचाने पर आसपास मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। लोगों के एकत्र होने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। थाना निरीक्षक अजय सिंह ने कहा कि मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.