आजमगढ़, मार्च 17 -- अहरौला, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के भोगइचा गांव में रविवार की शाम बटवरा के विवाद में चाचा ले लाठी डंडा से मीट कर भतीजा की हत्या कर दी। पत्नी की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है अहरौला थाना क्षेत्र के भोगईचा गांव निवासी 30 वर्षीय सुनील पांडेय का उसके पड़ोसी से बटवारा को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार की शाम दोनो पक्ष में विवाद हो गया। चाचा रामशकल उर्फ करिया, रामदरस, राजाराम, रवि, रामशकल ने हमला कर दिया। लाठी डंडा से चेट लगने से सुनील घायल हो गया। उसे लेकर लोग सीएचसी पर पहुंचे, डॉक्टर ने रेफर कर दिया, अस्पताल ले जाते रास्ते में मौत हो गई। पत्नी अंजली देवी की तहीर पर पुलिस रिपोर्टदर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.