कौशाम्बी, नवम्बर 15 -- कोखराज थाना क्षेत्र के देवभिटा निवासी युवराज सिंह ने बताया कि 13 नवंबर की दोपहर उसके पिता शिवराज सिंह घर के बगल स्थित खेत में आलू लगाने गए थे। तभी परिवार का मुन्नूलाल यादव वहां पहुंच गया और बंटवारे की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने अपने बेटे शिवा व पत्नी शोभा देवी के साथ मिलकर पीड़ित के पिता की पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। इंस्पेक्टर सीबी मौर्य ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.