मिर्जापुर, मार्च 28 -- ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद। ड्रमंडग़ज वनरेंज के बंजारी जंगल के कंपार्टमेंट नंबर चार और पांच में गुरुवार देर शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम जंगल में आग बुझाने में जुट गई। बंजारी कलां वनक्षेत्र के लावादह और गरियरवा जंगल देर शाम आग लग गई।आग धीरे धीरे विकराल रूप धारण कर जंगल में फैल गई। करीब चार सौ मीटर के दायरे में जंगल में आग फैल चुकी है। दूर से ही बंजारी पहाड़ पर लगी आग दिखाई दे रही है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वनदरोगा अभिषेक सिंह वनरक्षक अनादि तिवारी वनकर्मियों के साथ जंगल में लगी आग को बुझाने में जुटे रहे। इससे पूर्व बीते 15 मार्च को भी बंजारी जंगल में आग लग गई थी। जिससे जंगल के हरे भरे पेड़ पौधे जलकर नष्ट हो गए थे। वनदरोगा अभिषेक सिंह ने बताया कि बंजारी जं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.