हरदोई, जनवरी 24 -- लेखपाल की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ ग्राम सभा की बंजर भूमि पर अवैध कब्जा करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। लेखपाल सुबोध कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि 20 जनवरी को शिकायत प्राप्त हुई कि गाटा संख्या 2128/0.88 30 हेक्टेयर बंजर भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है। मौके पर जाकर इसकी नाप की गई। इसमें पता चला कि गाटा संख्या 2128 डामरीकृत संपर्क मार्ग पर स्थित है। इसके कुछ भाग पर अशोक, शिव कुमार, नरेंद्र निवासी भुद्दनपुरवा, चरन सिंह निवासी दुर्जनपुरवा मजरा बाबटमऊ ने गड्ढे खोदकर अवैध कब्जा कर लिया है। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर चारों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मुकदमे में दुर्जनपुरवा निवासी चरन सिंह का भी नाम है जिसने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर एक दरोगा व सिपाही पर रात में घर में घुसकर अभद्रता करने का आरोप लगाया थ...