बोकारो, जून 3 -- पेटरवार प्रखंड के अंगवाली में बंगला भाषी परिवार की महिलाएं जमाय षष्टी ऊर्फ आम साइट पर्व किया। व्रत धारण करने वाली आरती देवी, मंजू देवी, भद्री देवी, कृष्णा, माधवी, करुणा आदि ने बताया कि यह पर्व पूर्वजों के समय से ही चला आ रहा है। इसमें बरगद वृक्ष या पीपल तले विधि विधान से पूजा करने उपरांत अपने अपने जमाय यानी दामाद की बड़ी आवभाव सत्कार एवं पूजा की जाती है। दामाद यदि नजदीक में हो तो ससुराल पहुंच जाते हैं, जो दूर में रहते उनकी सत्कार की सारी सामग्रियां भेज दी जाती है। आचार्य संतोष चटर्जी ने व्रतधारियों को पूजा कराया। दामाद का सम्मान और उनकी लंबी आयु की कामना के लिए यह पर्व किया जाता है। व्रत करने वालों में पाल, दत्ता, दे, मोदक, चटर्जी, बनर्जी आदि परिवार की महिलाएं शामिल थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.