संभल, दिसम्बर 31 -- समाज हित संरक्षण समिति के पदाधिकारियों ने बुधवार को बंग्लादेश में हो रही हिन्दूओं की हत्या के विरोध में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिसमें उन्होंने भारत सरकार को गंभीरता प्रकट कर बांग्लादेश में हिन्दुओं की हो रही हत्याओं पर लगाम लगाने व आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। समिति के अध्यक्ष महंत भगवानदास शर्मा के नेतृत्व में बुधवार को पदाधिकारी एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा कि तीसरी बार बंग्लादेश में एक हिन्दू की हत्या मुस्लिम युवक द्वारा की गई है। यह वारदाते लगातार योजना बनाकर की जा रही हैं। जिन पर भारत सरकार को गंभीरता प्रकट कर बंग्लादेश सरकार के अमानवीय हिन्दू संहार में त्वरित हस्तक्षेप करना चाहिए। उन्...