एटा, अप्रैल 19 -- शनिवार को विश्व हिंदू परिषद राष्ट्र रक्षा मंच के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के साथ हो रही हिंसा का विरोध करते हुए आक्रोश प्रदर्शन कर रैली निकाली। राष्ट्रपति संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन एक प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। विरोध प्रदर्शन करते हुए विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री शिवांग गुप्ता ने कहा कि वक्फ कानून विरोध की आड़ में बंगाल के अंदर हिंदुओं पर अत्यार हो रहे हैं। सुरक्षा देने वाले अर्धसैनिक बलों को निशाना बनाया जा रहा है। ज्ञापन देने के साथ आक्रोश प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष श्याम सिंह जादौन, जिला धर्म प्रसार प्रमुख राजेश चौहान, प्रांत अध्यक्ष गौरक्षा विभाग अरविंद चौहान, जिला कार्यवाह गिरीश, सीमा वार्ष्णेय, ममता सिंह, दिव्यांशु, अनुभव गुप्ता, आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.