नई दिल्ली, जनवरी 21 -- - सभी राज्यों के अध्यक्ष, संगठन मंत्री, प्रभारी एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी रहे मौजूद - जेपी नड्डा भी हुए शामिल, कुछ राज्यों के पूर्व अध्यक्षों ने भी लिया हिस्सा नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को देशभर के संगठन की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने पश्चिम बंगाल में पार्टी के पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का दावा करते हुए चुनाव वाले राज्यों के लिए रणनीति को अंतिम रूप दिया। उन्होंने पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी जैसे चुनावी राज्यों को तय रणनीति पर प्रभावी अमल करने और पूरी ताकत से मैदान में उतरने के निर्देश दिए। बैठक को पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी संबोधित किया। एक दिन पहले अध्यक्ष का कामकाज संभालते ही देर रात नवीन ने कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की थी। इसके बाद बुधवार को संगठन को लेक...