कटिहार, जुलाई 21 -- कटिहार। बिहार में गंगा नदी का पानी नेचुरल सरफेस लेवल(एनएसएल) पर चढ़ने के कारण मनिहारी, अमदाबाद व बरारी में कटाव रूक गया है।मगर गंगा से आगे बिहार और बंगाल की सीमा रेखा पर बंगाल क्षेत्र में स्थित कत्था दियारा में गंगा का कटाव तेज हो गया है। कटाव से संबंधित दियारा के लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए पश्चिम बंगाल के अपर मुख्य सचिव ने बिहार के अपर मुख्य सचिव से बातचीत कर कटाव को रोकने की दिशा में तकनीकी जानकारी आदान प्रदान करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। बिहार के कटिहार के बाढ़ नियंत्रण विभाग और पश्चिम बंगाल के मुख्य अभियंता की टीम ने बिहार और बंगाल के सीमा रेखा पर हो रहे कटाव को रोकने की दिशा में स्थल निरीक्षण किया। कटिहार बाढ़ नियंत्रण विभाग के बाढ़ संघर्षात्मक बल के अध्यक्ष सह रिटायर्ड मुख...