नई दिल्ली, जुलाई 3 -- पश्चिम बंगाल में भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने लोगों की चेतना जगाने के लिए गुरुवार सुबह डमरू बजाते हुए दुर्गापुर शहर की सड़कों पर पदयात्रा की। यह घटनाक्रम ऐसे समय पर हुआ जब राज्यसभा सदस्य समिक भट्टाचार्य का राज्य का भाजपा अध्यक्ष चुना जाना तय हो गया। डमरू के बारे में पूछे जाने पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष घोष ने कहा, कि यह श्रावण मास है। भगवान शिव सभी की चेतना जगाने के लिए डमरू बजाते हैं। हम भी मौजूदा स्थिति को देखते हुए लोगों की चेतना जगाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने यह नहीं बताया कि मौजूदा स्थिति से उनका क्या मतलब है। नए अध्यक्ष के तौर पर भट्टाचार्य के निर्विरोध निर्वाचन पर घोष ने कहा कि पार्टी जिसे उपयुक्त समझती है, उसे नियुक्त करती है। मालूम हो कि घोष राज्य के पूर्व भाजपा अध्यक्ष रह चुके हैं, लेकिन अब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.