किशनगंज, फरवरी 12 -- ठाकुरगंज। ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब एसोसिएशन द्वारा गांधी मैदान में आयोजित न्यू ईयर चैलेंजर क्रिकेट ट्रॉफी के तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में बुरागंज (बंगाल) की टीम ने रोमांचक मुकाबले में शानू एकादश (ठाकुरगंज) को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए बुरागंज के कृष्णा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ठाकुरगंज नगर पंचायत के पूर्व मुख्य पार्षद देवकी अग्रवाल रहे। टूर्नामेंट सचिव संजय सिन्हा एवं उपाध्यक्ष रोहित जायसवाल ने उन्हें बुके, माला एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। बुरागंज ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया और शानू एकादश को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। शानू एकादश ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 202 रन ब...