नई दिल्ली, दिसम्बर 8 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। लोकसभा में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर हो रही विशेष चर्चा पर कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को केंद्र की मोदी सरकार पर करारा हमला बोला। प्रियंका ने इसे पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़ते हुए कहा कि सरकार जानबूझकर जनता का ध्यान वर्तमान की समस्याओं से हटाकर अतीत में भटकाना चाहती है। कांग्रेस सांसद ने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह भाषण अच्छा देते हैं, लेकिन तथ्यों में कमजोर हैं। प्रियंका ने कहा कि देश की सेवा करते पंडित नेहरू ने दम तोड़ा। 'आप चुनाव के लिए हैं, हम देश के लिए हैं।' हम चाहे कितने भी चुनाव हार जाएं, हम यहां बैठकर आपसे और आपकी विचारधारा से लड़ते रहेंगे। हम अपने देश के लिए लड़ते रहेंगे। आप हमें रोक नहीं सकते। प्रियंक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.